Homeराज्यउत्तराखण्डविष्णु घाट पर अचानक अजगर आने से मची अफरा-तफरी, एसपी देहात ने...

विष्णु घाट पर अचानक अजगर आने से मची अफरा-तफरी, एसपी देहात ने किया रेस्क्यू।

हरिद्वार – इन दिनों बरसात का मौसम होने के कारण साहब को कहा आपने बिल से बाहर निकलना आम बात है जिनका रेस्क्यू करते वन विभाग को आपने कई बार देखा होगा लेकिन आपने कभी पुलिस को सांप का रेस्क्यू करते नहीं देखा होगा धर्म नगरी हरिद्वार में आज पहली बार पुलिस द्वारा सांप का रेस्क्यू किया गया जिसके बाद उसे वन विभाग  के सपुर्द कर दिया गया।

दरअसल आज कुछ देर पहले ही हर की पैड़ी के नजदीक स्थित विष्णु घाट पर की जा रही साफ-सफाई के दौरान अचानक गंगा जी से एक अजगर के तैरकर बाहर घाट पर निकल गया जिसके बाद आम जनता व श्रद्धालुगण के बीच अफरातफरी का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद एसपी देहात  स्वप्न किशोर सिंह द्वारा अन्य पुलिस कर्मचारियों के सहयोग से अजगर को दबोचकर थैले में पैक किया और वन विभाग से सम्पर्क स्थापित कर पकड़े गए अजगर को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। निर्भिकता से अजगर पकड़कर अफरातफरी को शांत करने पर मौके पर मौजूद सभी लोगों ने पुलिस को काफी तारीफ की।

आपको बता दें कि इन दिनों हरिद्वार में कांवड़ मेले के दौरान पुलिस की कॉपी फोर्स कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए भारतीय लगातार पुलिस विभाग द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular