बिग ब्रेकिंग: कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की माताजी का हुआ निधन, परिवार में शोक की लहर।

देहरादून – कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के परिवार से दुखद खबर आ रही है। आज सुबह उनकी माताजी का निधन हो गया,  उनकी माता का नाम रूपा देवी था और वो 92 साल की थी। अपने पीछे वो भरा पूरा परिवार छोड़कर गई हैं।

वही परिवार के अनुसार कल हरिद्वार में अंतिम संस्कार किया जाएगा। प्रीतम सिंह चकराता से विधायक हैं। ऐसे में उनकी माताजी के निधन से उनके विधानसभा क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रीतम सिंह के जाखंन स्थित आवास मैं शोक जताने वालों का तांता लग गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here