Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: कट्टे में बंद युवती का शव मिलने से क्षेत्र में फैली...

ब्रेकिंग: कट्टे में बंद युवती का शव मिलने से क्षेत्र में फैली सनसनी, पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुटी।

हरिद्वार – हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती का शव कट्टे में बंद मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जांच में हत्या कर शव को कट्टे में भरने के बाद रौ नदी में फेंका गया है। युवती के हाथ पैर भी बंधे हुए हैं। नदी में रेत लेने गए एक ग्रामीण की सूचना पर पुलिस ने जब कट्टा खुलवाया तो युवती का हाथ-पांव बंधा शव देखकर होश उड़ गए। फिलहाल पुलिस शव की शिनाख्त कराने में जुट गई है।


पुलिस के मुताबिक, एक ग्रामीण रोजाना की तरह रेत लेने के लिए शांतरशाह क्षेत्र की नदी में गया था। हाईवे पर बने पुल के नीचे एक संदिग्ध कट्टा देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। जिस पर बहादराबाद थाना अध्यक्ष अनिल चौहान व शांतरशाह चौकी प्रभारी हेमदत्त भारद्वाज मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कट्टा खुलवाया तो युवती का हाथ पांव बना शव बरामद हुआ। युवती की उम्र लगभग 25 साल है और शुरुआती तौर पर यह माना जा रहा है कि हत्या करने के बाद शव कट्टे में भरकर यहां फेंका गया है।

युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास में जुटी पुलिस

सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल की और आसपास के ग्रामीणों को बुलाकर युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। युवती कौन है, हत्या किसने और क्यों की है, इन सभी कारणों की पड़ताल में पुलिस जुट गई है। सीओ ज्वालापुर निहारिका सेमवाल ने बताया कि शिनाख्त के लिए युवती के फोटो आसपास के थाना क्षेत्रों में भेज दिए गए हैं। सोशल मीडिया पर भी जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस और एसओजी टीम को इस मामले की गुत्थी सुलझाने में लगाया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular