Monday, February 23, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने...

नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

उधम सिंह नगर/जसपुर – खबर जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर कोतवाली क्षेत्र से है जहा क्षेत्र निवासी एक महिला ने स्थानीय कोतवाली में अपनी प्राथमिकता दर्ज कराते हुए बताया कि भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रजापति और उसके बेटे जसवीर ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला ने आरोप लगाया कि निवारमंडी गांव निवासी भारतीय नारी रक्षा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरज प्रजापति ने उसे संगठन का कोषाध्यक्ष बनाया था। जून 2022 में उसके कहने पर एक माह के लिए उसके घर रुकी थी। परिवार की गैर मौजूदगी में उसके बेटे जसवीर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और विरोध करने पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। जब महिला द्वारा जसवीर के पिता से इस बात की शिकायत की तो उनके द्वारा भी दुष्कर्म किया गया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। वही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी जसवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अपर पुलिस अधीक्षक काशीपुर अभय सिंह ने बताया की महिला की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमे पीड़िता का कहना है वो संगठन में काम करती थी और संगठन के जो संचालक है उनके पुत्र के द्वारा उससे दुष्कर्म किया गया और जब उसके द्वारा संचालक को इस बात का बताया गया तो उन्होंने भी कोई संज्ञान नही लिया। जिसमे नारी रक्षा सेना संचालक ओर उनके पुत्र के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिसमे संचालक के पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2