Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीनाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, बाहरी दुकानदारों के खिलाफ...

नाबालिग को भगाने के मामले ने पकड़ा तूल, बाहरी दुकानदारों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुआ तेज।

उत्तरकाशी/पुरोला – उत्तरकाशी के पुरोला नगर क्षेत्र में बाहरी व्यापारियों के विरोध में स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन किया। विरोध के बाद कई दुकानदार शहर छोड़कर चले गए हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

शुक्रवार को नगर पंचायत क्षेत्र में यूपी के दो युवकों के नाबालिग लड़की को भगाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़ों के साथ जुलूस प्रदर्शन किया। लोगों ने नगर के मोरी बैंड से कोर्ट रोड, कुमोल रोड, सैनिक कालोनी होते हुए मंदिर मार्ग सहित मुख्य बाजार में प्रदर्शन करते हुए तिराहा पर जाम लगाकर एक जनसभा भी आयोजित की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन पूर्व जिस प्रकार से एक नाबालिग को दूसरे प्रदेश के युवक भगाने की कोशिश कर रहे थे। उसका मुख्य कारण है कि यहां पर बाहरी प्रदेशों से व्यापारियों को शरण दी जा रही है जो कि अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

स्थानीय व्यापारी अमीचंद शाह ने कहा कि कुछ लोग व्यापार की आड़ में स्मैक, देह व्यापार, चोरी जैसे अनैतिक कार्य कर रहे हैं। वहीं गंभीर चौहान, बलदेव असवाल, वीरेंद्र चौहान आदि लोगों ने स्थानीय मकान मालिकों से निवेदन करते हुए कहा की बाहर से आने वाले लोगों की जांच पड़ताल करने के बाद ही अपने प्रतिष्ठान दें। वहीं उनकी संपूर्ण जिम्मेदारी भी रखें।

अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों का विशेष सत्यापन की मांग

प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी को कुमौला तिराह पर बुलाकर राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित करते हुए प्रशासन से मांग की अनैतिक कार्यों में संलिप्त लोगों का विशेष सत्यापन करवाया जाए। वहीं मोरी में व्यापारियों ने कुछ देर के लिए बाजार में सांकेतिक जाम लगाया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular