Homeराज्यउत्तराखण्डबनबसा थाना पुलिस ने सात जुवारियो संग लाखो की नगदी करी बरामद...

बनबसा थाना पुलिस ने सात जुवारियो संग लाखो की नगदी करी बरामद…

 

चंपावत जिले की बनबसा थाना पुलिस एसओजी ने संयुक्त अभियान में भारत नेपाल सीमा के जंगलों में जुआ खेलते उत्तर प्रदेश पीलीभीत निवासी 7 जुवारियों को गिरफ्तार किया है। जिन लोगों के पास से लगभग पांच लाख पांच हजार की नकदी पुलिस ने बरामद की है। हम आपको बता दें कि पुलिस की जुवारियो के विरुद्ध पूरे जनपद की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है जिसमे जुवे की फड़ व जमतलाशी में प्राप्त नकदी के रूप में सबसे बड़ी बरामदगी है। पुलिस की जुए के विरुद्ध कार्रवाई में पुलिस ने जुआरियों की फड़ से ₹400000 की नकदी व जमा तलाशी में ₹105000 बरामद किए हैं। इसके साथ ही पुलिस ने जुआरियों की अर्टिगा व सेलेरियो कार को भी पकड़कर सीज किया है। साथी जुआरियों के पास से साथ एंड्रॉयड फोन भी बरामद हुए हैं। बनबसा थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बनबसा पुलिस एसओजी ने बनबसा के बैलबंद गोठ भारत नेपाल सीमा से लगे जंगलों में जुवा खेलते यूपी पीलीभीत जनपद निवासी सात जुवारी को लाखो की नगदी के साथ गिरफ्तार किया है।यह जुवारी यूपी से नेपाल कैसिनो जूवा खेलने जा रहे थे लेकिन बॉर्डर पर पुलिस व एसएसबी की चौकसी के चलते यह लोग नेपाल सीमा के जंगलों में ही जुवा खेलने लगे। पकड़े गए

सभी जुआरियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular