Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड अगले दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, समूचे प्रदेश में होगी...

अगले दो दिन बदला रहेगा मौसम का मिजाज, समूचे प्रदेश में होगी बारिश, येलो अलर्ट जारी।

देहरादून – उत्तराखंड में आज दिन की शुरुआत चटख धूप के साथ हुई। लेकिन मौसम विभाग की मानें तो बुधवार और बृहस्पतिवार को मौसम बदलेगा। विभाग ने पहाड़ में गर्जना के साथ बिजली चमकने और हवाओं के साथ हल्की बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, मैदानी इलाकों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 17 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली के कुछ स्थानों में हल्की बारिश हो सकती है। जबकि, मैदान के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश का अनुमान है। इसके अलावा गर्जना के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने से जान-माल को हानि होने की भी संभावना जताई गई है।

जबकि, 18 मई को भी कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावनाएं हैं। मौसम विभाग ने लोगों को गर्जना के दौरान बिजली से संचालन उपकरणों से दूर रहने और कटी फसल को सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी है।

मौसम की सटीक जानकारी के बाद ही करें यात्रा

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ब्रिकम सिंह ने उत्तराखंड चारधाम आने वाले तीर्थयात्रियों को सुझाव देते हुए कहा कि यात्रा पर आने से पहले मौसम की सटीक जानकारी लें। केंद्र की आधिकारिक बेवसाइट पर मौसम की जानकारी प्रत्येक दिन साझा की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2