Homeराज्यउत्तराखण्डफूडीज के लिए अच्छी खबर, बार्बी क्यू नेशन ने देहरादून में सोलस...

फूडीज के लिए अच्छी खबर, बार्बी क्यू नेशन ने देहरादून में सोलस टॉवर्स पर खोला अपना दूसरा आउटलेट।

देहरादून – भारत की अग्रणी रेस्टोरेंट्स श्रृंखला बार्बीक्यू नेशन देश भर में एक्सपेंशन कर रही है। इस के तहत देहरादून में बार्बी क्यू नेशन का दूसरा आउटलेट खोला गया।


बार्बीक्यू नेशन ‘डू इट यौर्सेल्फ़’ और ‘लाइव ऑन द टेबल ग्रिल: के यूनिक कांसेप्ट का पायनियर है।बार्बीक्यू नेशन ने फ़ाइन डाइनिंग की बढ़ती हुई मार्किट और फूडीज़ के दिल को जीतने में सफलता प्राप्त कर ली है। यह नया रेस्टोरेंट सोलस टावर, जीएमएस रोड ,देहरादून में स्थित है और यह 4500 स्क्वायर फीट पर बना है। आधुनिक ट्रेंडी इंटीरियर्स और डेकोर इस का आकर्षण है . इस रेस्टोरेंट में एक समय में 105 लोगों को सर्व किया जा सकता है और यह फैमिली फंक्शन्स और कॉर्पोरेट पार्टीज़ के लिए एक उत्तम स्थान है।
इस मौके पर धर्मेंद्र भाटी, रीजनल मैनेजर नार्थ, बार्बीक्यू नेशन हॉस्पिटैलिटी लिमिटेड, भी उपस्थित थे जिन्होंने कहा “एक्सपेंशन के तहत देहरादून के दूसरे आउटलेट को खोलते हुए हमें काफी खुशी हो रही है। अपने ग्राहकों को बढ़िया अनुभव एवं उत्कृष्ट सेवा देना ही हमारा पहला लक्ष्य है और यही हमें दूसरों से अलग और बेहतर बनाता है”
बार्बीक्यू नेशन रेस्टोरेंट कैजुअल डाइनिंग में भारत का सबसे अग्रणी ब्रांड है और यहां की सबसे बड़ी खासियत अनलिमिटेड फूड है। ग्राहक नॉन वेजिटेरियन स्टार्टर्स में कलमी फिश टिक्का, अंगारा मुर्ग टिक्का, मिर्च मसाला टंगड़ी, चिकन सीख कबाब, चिल्ली गार्लिक प्रॉन्स और वेजिटेरियन स्टार्टर्स में तंदूरी पनीर टिक्का, काजुन‌ मशरूम, चीज़ी ब्रॉकली, चुरास्को पाइनएप्पल, ग्रिल्ड वेज, स्वीट चिल्ली पोटैटो, क्रिस्पी कॉर्न, वेज कबाब और काजुन स्पाइसड पोटैटो आदि का लुत्फ उठा सकते हैं। मेन कोर्स में नॉन वेजिटेरियन में चिकन दम बिरयानी, बटर चिकन मसाला, फिश मसाला , मटन रोगन जोश और वेजीटेरियन में पनीर बटर मसाला, कढ़ाई वेज, कोफ्ता करी, दाल मखानी, वेज मंचूरियन, चिल्ली गार्लिक नूडल्स और वेज दम बिरयानी शामिल है। लाइव काउंटर्स भी रेस्टोरेंट का एक आकर्षण है जहां पालक पत्ता चाट, दही पुरी, पानी पुरी, पापड़ी चाट, चिल्ली गोभी, चिल्ली पनीर, चिली चिकन और चिकन कीमा पाव का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। मीठे के शौकीन लोगों के लिए डेज़र्ट्स मेंन्यू में अंगूरी गुलाब जामुन, केसरी फिरनी, चॉकलेट ब्राऊनी, पाइनएप्पल पेस्ट्री और अलग अलग स्वाद, फ्लेवर्स और कांबिनेशंस में बेमिसाल कुल्फियां भी शामिल है

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular