Homeराज्यउत्तराखण्डरोडवेज बस और पिकअप वाहन की हुई आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में बस...

रोडवेज बस और पिकअप वाहन की हुई आमने-सामने जबरदस्त भिड़ंत, हादसे में बस चालक की हुई मौत, 6 यात्री हुए घायल।

नैनीताल/रामनगर – शुक्रवार दोपहर हल्द्वानी से यात्रियों को लेकर रामनगर आ रही उत्तराखंड परिवहन निगम की एक बस की भिड़ंत रामनगर हल्द्वानी नए बाईपास पुल के पास सामने से आ रही पिकअप वाहन से हो गई।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके से गुजर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। वही दोनों वाहनों की भिड़ंत के बाद रोडवेज की बस पैराफिट तोड़कर काफी नीचे गिर गई। जिसके बाद बस में सवार यात्रियों की पुकार सुनकर मौके से गुजर रहे लोग पुल से नीचे पहुंचे।

वही सूचना मिलने पर बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी एवं एसएसआई अनीस अहमद भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने रेस्क्यू अभियान चलाते हुए बस में मौजूद यात्रियों को बाहर निकालने के साथ ही घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस वाहनों के माध्यम से रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। घटना के बारे में जानकारी देते हुए रोडवेज बस के परिचालक करमपाल सिंह ने बताया कि बस में चालक और परिचालक सहित 18 लोग सवार थे।

मामले में कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि इस घटना में रोडवेज बस के चालक गुरु बदन सिंह की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बस में सवार 6 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है उन्होंने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular