Thursday, February 26, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड ब्रेकिंग: बजरंगबली का अपमान कर दिखावा कर रही है कांग्रेस: मुख्यमंत्री पुष्कर...

ब्रेकिंग: बजरंगबली का अपमान कर दिखावा कर रही है कांग्रेस: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

देहरादून – कर्नाटक में कांग्रेस द्वारा अपने घोषणापत्र में बजरंग दल को सत्ता में आने पर प्रतिबंध लगाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बजरंग दल के कार्यकर्ता जहां सड़कों पर कांग्रेस का विरोध कर रहे हैं तो वही बीजेपी ने इसे तूल देना शुरू कर दिया है। कांग्रेस भी इस मुद्दे से पीछे नहीं हटना चाहते कांग्रेस ने आज समूचे प्रदेश में हनुमान चालीसा का पाठ किया।

कांग्रेस के इस बुद्धि शुद्धि कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कटाक्ष किया है सीएम ने कहा है कि कांग्रेस ने हमेशा तुष्टीकरण की सियासत की है और एक समुदाय विशेष के वोट पाने के लिए उन्होंने बजरंगबली का अपमान किया है। साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कांग्रेस जन मंदिर भी जा रहे हैं और अब हनुमान चालीसा का पाठ भी पढ़ रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2