Homeराज्यउत्तराखण्डपुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 5 कॉलेज के छात्रों...

पुलिस ने आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 5 कॉलेज के छात्रों किया गिरफ्तार।

देहरादून – आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए 5 कॉलेज के छात्रों को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 70 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब भी बरामद की गई है।

सोमवार देर रात मुखबिर की सूचना पर थाना कैंट पुलिस ने पंडितवाडी क्षेत्र के सद्भावना कुंज के पास एक मकान पर छापेमारी की। जहां पर कॉलेज के छात्रों के द्वारा आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा लगाया जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 छात्रों को गिरफ्तार किया है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे में प्रयुक्त होने वाले मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और 23 हजार रुपए नगद भी बरामद किये है। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने बताया कि फिलहाल 5 छात्रों से पूछताछ की जा रही है और उनके द्वारा सप्लाई की जा रही शराब को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि छापेमारी के दौरान छात्रों के कमरे से 70 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा व चंडीगढ़ मार्क कि शराब भी बरामद की गई है। साथ ही गिरफ्तार हुए छात्रों में से 2 छात्र यूआईटी प्रेमनगर तथा 2 छात्र जेबीआईटी सहसपुर के बताए जा रहे हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

1 COMMENT

  1. See great modes of skins. Goods grant safe fun. Track [url=https://nfj.org.uk/]gay anime porn[/url] quick. Select each sort smart.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular