Homeराज्यउत्तराखण्डकांग्रेस ने नगर निगम का किया घेराव, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता रहे...

कांग्रेस ने नगर निगम का किया घेराव, प्रदेश उपाध्यक्ष समेत कार्यकर्ता रहे मौजूद।

देहरादून – कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कांग्रेस कार्यालय से नगर निगम देहरादून तक पैदल मार्च निकाल कर निगम का घेराव किया।

बता दे मलीन बस्तियों को मालिकाना हक दिलाने और मेयर सुनील उनियाल गामा द्वारा अर्जित की गई अकूत संपत्ति के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह प्रदर्शन किया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी की अध्यक्षता में नगर निगम घेराव करने पहुंचे। जहां पर भारी मात्रा में पुलिस बल भी तैनात किया गया था। जिसके चलते नगर निगम का मुख्य गेट बंद कर दिया गया और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गेट के बाहर ही रोक दिया गया।

जिसके बाद आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा गेट पर चढ़कर और धक्का-मुक्की कर गेट को खोल दिया गया। जिसके बाद कांग्रेस के तमाम कार्यकर्ताओं द्वारा नगर निगम के प्रांगण में मेयर सुनील उनियाल गामा के खिलाफ भारी प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना और महानगर अध्यक्ष जसविंदर सिंह गोगी भी प्रदर्शन में मौजूद रहे।

जिनका साफ तौर पर कहना है कि जब तक मलिन बस्तियों को मालिकाना हक नहीं दिया जाता तब तक कांग्रेस द्वारा इसी प्रकार प्रदर्शन किया जाता रहेगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular