Homeराज्यउत्तराखण्डइस भर्ती परीक्षा की भी होगी जांच, शासन ने एसआईटी से जांच...

इस भर्ती परीक्षा की भी होगी जांच, शासन ने एसआईटी से जांच कराने का लिया फैसला।

देहरादून – नैनीताल उच्च न्यायालय के समूह घ के रिक्त पदों पर उत्तराखंड तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने वर्ष 2019-20 में भर्ती परीक्षा कराई थी। यह शिक्षा उच्च न्यायालय के 37 पदों समेत विभिन्न सिविल न्यायालयों और पारिवारिक न्यायालयों के 401 पदों के लिए हुई थी।


इसी भर्ती की जांच अब एसआईटी करने वाली है। बता दें कि जांच शासन ने उच्च न्यायालय के समूह घ की भर्ती परीक्षा की जांच एसआईटी से करवाने का निर्णय लिया है।
यह जांच भी वही एसआईटी करेगी जो इस समय पटवारी, लेखपाल, एई, जेई भर्ती परीक्षा की जांच कर रही है। उच्च न्यायालय की भर्ती परीक्षा की जांच के लिए इस एसआईटी में निदेशक प्राविधिक शिक्षा को भी सदस्य के रूप में नामित किया जाएगा, जो जांच में एसआईटी का सहयोग करेंगे।
इस परीक्षा में अनियमितताओं की बात सामने आई है। इसे देखते हुए महानिबंधक उत्तराखंड उच्च न्यायालय नैनीताल ने 2 मार्च को शासन को पत्र लिखकर इस भर्ती परीक्षा व अन्य भर्ती परीक्षाओं की जांच एसआईटी के माध्यम से कराने का अनुरोध किया। इस पर शासन ने पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर यह जांच एसआईटी से कराने को कहा है। विशेष सचिव ग्रह रिद्धिम अग्रवाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि उच्च न्यायालय के समूह घ के पदों पर आयोजित भर्ती परीक्षा की जांच भी लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित भर्ती परीक्षाओं में अनियमितता की जांच कर रही एसआईटी से कराई जाए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular