Homeराज्यउत्तराखण्डमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस को हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस को हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए किया रवाना…

जनपद चंपावत के विकास हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा की जा रही घोषणाएं लगातार हो रही हैं पूरी..

रविवार को टनकपुर से खाटू श्याम राजस्थान बस सेवा को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर में स्थित खाटू श्याम मंदिर के समीप से हरी झंडी दिखाकर बस को खाटू श्याम के लिए रवाना किया.

रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर के शारदा चुंगी के समीप स्थापित खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना कर ईश्वर से प्रदेश की सुख शान्ति की कांमना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री एवं जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा समेत अन्य शहरों की जनता के लिए आज का दिन बहुत खुशी का दिन है। अब टनकपुर बनबसा एवं खटीमा के लोगों को सीधे टनकपुर से खाटू श्याम के लिए दर्शन हेतु सुविधा मिल गई है।


इस मौके पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन मेहरा ने बताया की बस में प्रथम दिवस पर अभी तक 36 सवारी यात्रा कर रहे हैं, बस में सीट की क्षमता 52 है। यह बस शाम 5:00 बजे टनकपुर से रवाना होकर प्रातः 10 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी तथा सायं 6 बजे खाटू श्याम से रवाना होकर प्रातः 10:00 टनकपुर पहुंचेगी।

वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय जनता ने इस बस सेवा का शुभारंभ करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

2 COMMENTS

  1. Hey, explore awesome [URL=https://hotchip.org.uk/]family incest porn[/URL] gallery. It presents fantastic movies. Enjoy them free!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular