Friday, February 27, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह की सख्ती का दिखा असर, बहादराबाद पुलिस टीम...

हरिद्वार एसएसपी अजय सिंह की सख्ती का दिखा असर, बहादराबाद पुलिस टीम ने चोर को गिरफ्तार कर, चोरी माल किया बरामद….

हरिद्वार के बहादराबाद थाना क्षेत्र में लाखों के जेवरात की चोरी को अन्जाम देने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर चंद घंटों में ही घटना का खुलासा कर दिया।एसपी क्राइम रेखा यादव ने खुलासे को लेकर जानकारी दी।आपको बता दे ग्राम बढेडी राजपूताना में मकान के ग्राउण्ड फ्लोर में स्थित स्टोर के मेन शटर का ताला तोड़कर अंदर रखें संदूक से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कट्टे में रखी करीब 30 से 40 लाख रुपये की ज्वैलरी चोरी कर लेने के सम्बन्ध में मकान स्वामी जलील अहमद ने तहरीर देकर मुदकमा दर्ज कराया था। आधार पर थाना बहादराबाद में थाने मुकदमा दर्ज किया गया। इतनी बड़ी मात्रा में आभूषण होने के सम्बन्ध में पूछने पर वादी द्वारा मौखिक रूप से जानकारी देते हुए बताया गया था कि चोरी की गई ज्वैलरी में से अधिकांश ज्वैलरी उसके भाई जमशेद की है जो सहारनपुर मे किन्नर है।

मकान में निवासरत कुल 32 लोगों के परिवार की मौजूदगी में हुई यह चोरी कई सवाल पैदा कर रही थी। इन्ही सवालों के जवाब तलाशते हुए विवेचक और सहयोगी पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए हाल फिलहाल की जानकारी जुटाई गई तो जानकारी मिली की कुछ दिन पहले भुतल (उक्त स्टोर रूम मे) की रिपेयरिंग के दौरान वहां पर बिजली मैकेनिक तथा पौते आफताब के कुछ दोस्तों का आना-जाना हुआ था। इसी के साथ मुखबिर द्वारा ये जानकारी भी दी गई थी कि घटना के दिन से ही आफताब का दोस्त अली खान अपने घर से गायब है।
मुखबिर की सूचना पर रहमतपुर कलियर रोड को जाने वाले रास्ते पर अभियुक्त अली खान को चोरी किये गये शत प्रतिशत माल के साथ दबोचने में पुलिस टीम को सफलता हासिल हुई।
*वारदात अंजान देने का कारण –*
अभियुक्त अली खान से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि घर मे रिपेयरिंग के काम होने के दौरान ही उसे संदूको में अच्छा माल होने की जानकारी हुई। पिता की मृत्यु होने के चलते घर में आर्थिक तंगी का सामना कर रहे अभियुक्त का ईमान डोल गया और योजना बना कर चैनल गेट का ताला तोड़कर अंदर रखे संदूक पर नकब लगाकर लाल रंग के कटे में रखे सारी ज्वेलरी चोरी कर ली। गिरफ्तारी की आशंका के चलते कोर्ट में सरेंडर का प्रयास कर रहा अभियुक्त चोरी के सामान को कलियर में बेचने हेतु निकलने ही वाला था कि पुलिस ने दबोच लिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2