Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बूथ प्रबंधन की बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत...

ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बूथ प्रबंधन की बैठक, प्रदेश प्रभारी समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद।

देहरादून – आने वाली लोकसभा व निकाय चुनाव के लिए प्रदेश भाजपा ने अभी से ही बिसात बिछाने शुरू कर दी है।

आगामी चुनाव की रणनीति के लिए भाजपा बूथ स्तर पर काम कर रही है। जिसको लेकर आज भाजपा प्रदेश मुख्यालय में बूथ सशक्तिकरण केंद्र अभियान को लेकर अहम बैठक की गई।

बैठक में प्रदेश के 152 सदस्य शामिल हुए। जबकि प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम व बूथ सशक्तिकरण की प्रदेश प्रभारी सरोज पांडे ने सभी कार्यकर्ताओं को बूथ मजबूती के गुर सिखाए।

प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि आगामी दिनों में बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख बनने हैं जिस पर विचार मंथन किया गया।

साथ ही शक्ति केंद्रों पर राष्ट्रपति के अभिभाषण को भी पढ़ा जाएगा उसको लेकर भी चर्चा की गई। कहा जा सकता है कि बीजेपी ने होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए अभी से ही कार्यकर्ताओं को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular