Homeराज्यउत्तराखण्डविशेषज्ञों ने अप्रैल तक की परीक्षाओं के लिए तैयार किए पेपर, आयोग ने...

विशेषज्ञों ने अप्रैल तक की परीक्षाओं के लिए तैयार किए पेपर, आयोग ने तैनात की नई टीम।

देहरादून – प्रदेश में फरवरी से अप्रैल तक की परीक्षाओं के लिए नए विशेषज्ञों ने पेपर तैयार किए हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने युवाओं से अपील की है कि वह किसी भी बहकावे में न आएं। निश्चिंत होकर परीक्षाओं की तैयारी करें। सभी भर्तियों के पुराने पेपर नष्ट कर दिए गए हैं।

आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि युवाओं के भविष्य व हितों को ध्यान में रखते हुए इस साल 32 परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। इस कड़ी में 12 फरवरी को पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच होने जा रही है। कुछ लोग मीडिया के माध्यम से शंकाएं जता रहे हैं। वह स्पष्ट करना चाहते हैं कि जैसे ही पुलिस से पटवारी भर्ती को लेकर पुष्ट सूचना मिली तो तत्काल उसे रद्द कर दिया गया।

दोबारा परीक्षा 12 को कराई जा रही है। 2022 में हुई एई, जेई परीक्षा पर संदेह होने के बाद पहले आंतरिक जांच की गई। इसके बाद एसएसपी को जांच का पत्र भेजा गया। इसी आधार पर कार्रवाई की जा रही है।पेपर लीक प्रकरण में आरोपी संजीव चतुर्वेदी को आयोग निलंबित कर चुका है।

उन्होंने पटवारी परीक्षा, फॉरेस्ट गार्ड के पेपर तैयार कराए थे, जो कि नष्ट कर दिए गए हैं। नई टीम ने नए पेपर तैयार किए हैं। फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा, पीसीएस मुख्य परीक्षा के लिए पूर्व में छपे सभी प्रश्न-पत्रों, प्रश्न बैंक को आयोग के एक सदस्य की अध्यक्षता में गठित उच्च स्तरीय समिति की देखरेख में नियमानुसार नष्ट किया जाना तय हुआ है।

आगामी सभी परीक्षाओं के लिए आयोग ने नई टीम तैनात की है। आयोग परिसर में पुलिस, इंटेलीजेंस विभाग की ओर से स्थापित की गई दोहरे सुरक्षा चक्र के माध्यम से कड़ी सुरक्षा के बीच नई टीम की ओर से नए प्रश्न बैंक एवं नए पेपर तैयार कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि नए पेपर के अनुसार ही फरवरी-अप्रैल 2023 की सभी परीक्षाएं कराई जाएंगी।

राज्य लोक सेवा आयोग 12 फरवरी को प्रदेश में 498 केंद्रों पर पटवारी-लेखपाल भर्ती परीक्षा कराने जा रहा है। परीक्षा के लिए अल्मोड़ा में 47, बागेश्वर में सात, चमोली में 18, चंपावत में 26, देहरादून में 72, हरिद्वार में 52, नैनीताल में 66, पौड़ी गढ़वाल में 40, पिथौरागढ़ में 24, रुद्रप्रयाग में आठ, टिहरी में 34, ऊधमसिंह नगर में 47 और उत्तरकाशी में 57 केंद्र बनाए गए हैं। कुल 1,58,210 उम्मीदवार परीक्षा देंगे। इनमें देहरादून में सर्वाधिक 28,584, नैनीताल में 23,841, हरिद्वार में 20,689, ऊधमसिंह नगर में 20,003, अल्मोड़ा में 10203, बागेश्वर में 2487, चमोली में 4748, चंपावत में 5358, पौड़ी में 13416, पिथौरागढ़ में 7171, रुद्रप्रयाग में 2107, उत्तरकाशी में 11638 परीक्षार्थी शामिल हैं।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular