देहरादून – राजधानी देहरादून में कई दिनों से अपनी मांगों को लेकर बेरोजगार धरने प्रदर्शन कर रहे थे। बीती रात्र पुलिस पुलिस ने सभी लोगों को धरना स्थल से उठा दिया। बेरोजगार युवाओं ने आरोप लगाया की जबरन उनको धरना स्थल से उठाया गया और बदसुलूकी भी की।
जिसके बाद आक्रोशित युवा प्रदर्शन करने लगे। राजधानी की सड़कों को बंद कर दिया घंटाघर से मसूरी की तरफ जा रही राजपुर रोड को इस दौरान बंद कर दिया गया।
प्रशासन में दिन बेरोजगार युवाओं के साथ बातचीत की लेकिन वहां भी बेनतीजा रही। आक्रोशित युवा नहीं माने तो पुलिस द्वारा लाठियां बाजी गई जिसके जवाब में दूसरी तरफ से पथराव होने लगा।
कुछ ही समय बाद स्थिति इतनी भयावह हो गई कि कुछ सोचने समझने की समझ नहीं रही भीड़ के द्वारा जो बॉबी पवार के नेतृत्व में रास्तों को जाम कर रही थी की अचानक पुलिस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई। जिसको देखकर लग रहा था कि कहीं ना कहीं अलगाववादी और पुलिस के बीच झड़प हो रही है।
जिस को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बल प्रयोग कर उनको तितर-बितर करने की कोशिश की गई परंतु हालात बद से बदतर होते चले गए भीड़ की ओर से लगातार पुलिस पर पत्थरबाजी चलती रहे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि भीड़ को किसी के द्वारा उकसाया जा रहा है।
एसएसपी देहरादून ने बताया कि कुछ अराजक तत्वों द्वारा यह स्थिति पैदा की गई है जिसकी पल-पल की वीडियोग्राफी की गई है।
इसी के आधार पर पुलिस सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा कायम करेगी और उन लोगों को चिन्हित करेगी जिन लोगों ने इस तरह का माहौल पैदा किया है।



