Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में बनेंगे ग्रीन सोलर पैनल, प्लांट लगने से राज्य में सोलर...

उत्तराखंड में बनेंगे ग्रीन सोलर पैनल, प्लांट लगने से राज्य में सोलर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा।

देहरादून – उत्तराखंड में ही अब ग्रीन सोलर पैनल तैयार किए जाएंगे। इसके लिए लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी की ओर से ऊधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में सोलर पैनल विनिर्माण प्लांट लगाया जाएगा। इस प्लांट में 40 से 600 वाट क्षमता के पैनल बनेंगे। इससे आवासीय और व्यावसायिक उपयोग के लिए सौर ऊर्जा से बिजली बनाने के लिए पैनल्स उपलब्ध होंगे।

प्रदेश सरकार की ओर से सोलर ऊर्जा को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए सरकार ने मुख्यमंत्री सौर ऊर्जा स्वरोजगार योजना शुरू की है। इस योजना के तहत कई सोलर पावर प्लांट स्थापित हो चुके हैं, लेकिन अभी तक प्रदेश में सोलर पैनल का उत्पादन नहीं होता है। पहली बार प्रदेश में लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी सोलर पैनल प्लांट लगाने जा रहा है। यह प्लांट 12 के क्षेत्र में स्थापित होगा, जिसमें 500 मेगावाट प्रतिवर्ष की सोलर उत्पादन क्षमता होगी।

लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी की प्रबंध निदेशक एवं सीईओ प्रीति बजाज ने बताया कि उत्तराखंड में पहला सोलर पैनल रुद्रपुर में स्थापित किया जाएगा। ग्रीन एनर्जी में यह कंपनी का बड़ा कदम है। इस आधुनिक प्लांट में आवासीय व व्यावसायिक उपयोग के लिए उच्च गुणवत्ता के सोलर पैनल का डिजाइन व उत्पादन करने के लिए अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। इस साल के अंत तक प्लांट में उत्पादन शुरू हो जाएगा।

वहीँ सुधीर चंद्र नौटियाल, निदेशक उद्योग ने कहा की पंतनगर और सितारगंज में सोलर पैनल प्लांट लगाने के लिए सरकार ने अनुमति दे दी है। पंतनगर में सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी को प्लांट लगाने के लिए 12 एकड़ जमीन दी गई है। सितारगंज में आठ एकड़ जमीन और देने की प्रक्रिया है। कंपनी प्लांट पर 200 करोड़ का निवेश करेगी। इससे प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा मिलेगा इसके साथ ही रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। – 

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Most Popular