Homeराज्यउत्तराखण्डबिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को लेकर को...

बिग ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय बजट को लेकर को पत्रकार वार्ता, उत्तराखंड के लिहाज से बताया बजट को बेहद महत्वपूर्ण।

देहरादून – वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बीते रोज पेश किए गए बजट पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज पत्रकार वार्ता कर विस्तृत जानकारी दी।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि बजट में अगले एक वर्ष तक सभी प्राथमिकता वाले परिवारों को मुफ्त अनाज की आपूर्ति के निर्णय को अत्यंत सराहनीय बताया। कहा कि बजट में राज्यों को 50 साल का ब्याज मुक्त कर्ज एक और साल के लिए बढ़ाने से अवस्थापना विकास कार्यों को विस्तार मिलेगा।

इस दौरान बजट को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह बजट भारत की नींव मजबूत करने वाला बजट है। कहा कि उत्तराखंड के लोगों को इस बजट से लाभ मिलेगा। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने संसद में पेश केंद्रीय बजट को सच्चे मायने में अमृतकाल का बताया। उन्होंने कहा कि बजट में युवा, मध्यम वर्ग, किसान, महिला समेत हर वर्ग के हितों का ध्यान रखा गया है। बजट समावेशी विकास, वंचितों को वरीयता, बुनियादी ढांचे और निवेश, क्षमता विस्तार, हरित विकास, युवा शक्ति, और वित्तीय क्षेत्र को समर्पित है और अमृतकाल के विजन को बताता है। कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उत्तराखंड राज्य तथा प्रदेशवासी बजट से लाभान्वित होंगे।

इस दौरान बजट को लेकर विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि यह बजट भारत की नींव मजबूत करने वाला बजट है। कहा कि उत्तराखंड के लोगों को इस बजट से लाभ मिलेगा। इस बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।
उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था के लिए पर्यटन का महत्व बहुत अधिक है। निश्चित रूप बजट में पर्यटन क्षेत्र के विकास के लिए की जा रही पहल काफी सहायक सिद्ध होगी। वाइब्रेंट विलेज के माध्यम से सीमावर्ती गांवों के विकास पर फोकस किया जाएगा। इससे राज्य के सीमावर्ती गांवों को भी लाभ मिलेगा।

उन्होंने कहा कि जनजातीय समूहों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए पीएम पीवीटीजी विकास मिशन शुरू होने से राज्यों की सक्रिय भागीदारी, सरकारी और सार्वजनिक पार्टनरशिप के साथ मिशन मोड पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। क्षेत्रीय हवाई संपर्क में सुधार आएगा। कुल मिलाकर यह युवाओं, महिलाओं, किसानों, गरीबों, मध्यम वर्ग का बजट है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular