बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित औली में हुआ सीजन का पहला हिमपात, ठंड में हुआ इजाफा।

देहरादून – पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से तीन दिन तक पहाड़ से मैदान तक हल्की से मध्यम बारिश के आसार मौसम वैज्ञानिकों की ओर से बताए गए थे। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में जबरदस्त बर्फबारी की संभावना और हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में शीतलहर के साथ ही घना कोहरा बताया गया। इस बीच बद्रीनाथ और केदारनाथ सहित जोशीमठ औली में सीजन का पहला हिमपात हुआ। आज बृहस्पतिवार सुबह पहाड़ियां बर्फ से ढकी दिखी।

केदारनाथ में तापमान माइनस में जा रहा है फिर भी यहां पुनर्निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। यहां 100 से अधिक मजदूर लगे हुए हैं।

हेमकुंड साहिब, रुद्रनाथ, गौरसों, नंदा घुंघटी की चोटी के साथ ही नीती और माणा घाटी और यमुनोत्री में भी बर्फबारी हुई है जिससे ठंड में इजाफा हो गया है।

केदारनाथ में इस साल की पहली बर्फबारी हुई जिससे चारों तरफ की पहाड़ियों ने बर्फ की चादर ओढ़ ली है। केदारनाथ में बर्फ से मंदिर परिसर, मंदिर मार्ग सहित बर्फ से ढक चुके हैं। साथ ही शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here