Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: जोशीमठ के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रभावित लोगो से करेंगे...

ब्रेकिंग: जोशीमठ के लिए रवाना हुए मुख्यमंत्री धामी, प्रभावित लोगो से करेंगे मुलाक़ात।

देहरादून – जोशीमठ में रात्रि प्रवास के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून से हुए रवाना। आज मुख्यमंत्री जोशीमठ में ही रहकर वहा तमाम अधिकारियो से बात करेंगे साथ ही स्थानीय लोगों और पीड़ितो से भी बात करेंगे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ आपदा को लेकर आपातकालीन कैबिनेट बैठक बुलाई है। मुख्यमंत्री धामी की अध्यक्षता में आपातकालीन कैबिनेट बैठक सचिवालय में 13 जनवरी को दोपहर 12:00 से शुरू होगी।

इस दौरान खतरे की जद में आए परिवारों के पुनर्वास से लेकर आपदा के मानकों में शिथिलीकरण और सहायता राशि बढ़ाने पर विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में धारण क्षमता के आधार पर नए निर्माण करने को लेकर भी मंजूरी मिल सकती है। सूत्रों का कहना है कि जोशीमठ में यदि भू-धंसाव की स्थिति और बढ़ती और इससे मुख्य मार्ग भी प्रभावित होता है तो फिर बदरीनाथ और श्री हेमकुंड साहिब के लिए वैकल्पिक मार्ग क्या होगा? इस पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular