Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर भाजपा सरकार...

ब्रेकिंग: कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई के खिलाफ नाराजगी व्यक्त कर भाजपा सरकार का फूंका पुतला।

देहरादून – प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के आह्वान पर आज प्रदेश के महानगर और जिला स्तर पर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।

कांग्रेस पार्टी ने आज मुख्यालय स्थित एस्ले हॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

कांग्रेस पार्टी ने बढ़ती महंगाई और विद्युत बिलों के दामों में बेतहाशा वृद्धि पेट्रोल डीजल खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों को लेकर अपनी नाराजगी व्यक्त कर सरकार का पुरजोर विरोध किया।

कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने आम जनता से झूठे वादे कर प्रदेश में सरकार बनाई और अब विकास के नाम पर जनता को झूठा आश्वासन दिया जा रहा है।

लगातार बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनमानस परेशान है। भारतीय जनता पार्टी आम जनता के जेबों में डाका डालने का काम कर रही है। सरकार ने नए साल पर बिजली और गैस सिलेंडरों पर भारी बढ़ोतरी कर जनता से खिलवाड़ किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular