Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का किया...

ब्रेकिंग: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का किया शुभारंभ।

देहरदुन – उत्तराखंड में आज राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का आगाज हो गया है। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग की ओर से देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में सीएम पुष्कर सिंह धामी और खेल मंत्री रेखा आर्या ने महाकुंभ का शुभारंभ किया।

इसके बाद खिलाड़ियों ने शानदार मार्च पास्ट किया। खेल मंत्री ने कहा कि इस महाकुंभ का उद्देश्य 38 वें राष्ट्रीय खेलो के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए प्रदेश के खिलाड़ियों को तैयार करना है।

इस दौरान खेल विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता एवं प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। महाकुंभ में 13 जनपदों की 13 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।

खेल महाकुंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर में राष्ट्रीय खेल की शूटिंग प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 31.18 करोड़ रुपये की लागत से नवनिर्मित शूटिंग रेंज का लोकार्पण किया।

खेल महाकुंभ में राज्य स्तर पर अंडर-14, 17, 21 आयु वर्ग में बालक-बालिकाओं की एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, बॉलीवाल, फुटबाल, हैंडबॉल, बास्केटबॉल, जूड़ो, ताईक्वांडो, बाक्सिंग, कराटे, बैडमिंटन, टेबिल टेनिस, हॉकी, योगा एवं मलखंब खेल विधाओं में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 17-21 आयुवर्ग में पैन्टॉथलॉन (दौड़, लम्बीकूद, ऊंची कूद, चिनअप / रस्सी कूद, बॉल थ्रो) एवं दिव्यांगजन की एथलेटिक्स व बैडमिंटन की प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular