Homeराज्यउत्तराखण्डउत्तराखंड में आज बारिश और बर्फ़बारी के आसार, हरिद्वार व ऊधम सिंह...

उत्तराखंड में आज बारिश और बर्फ़बारी के आसार, हरिद्वार व ऊधम सिंह नगर में शीतलहर और घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट।

देहरादून – उत्तराखंड के पांच जिलों के पर्वतीय इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश और बर्फबारी की संभावना है। इससे तापमान में तेजी से गिरावट आएगी और प्रदेश में ठंड बढ़ने के आसार हैं। वहीं, मैदानी जिले ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार में शीतलहर और घना कोहरा छाए रहने की आशंका है।

मौसम विभाग ने शीतलहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, गुरुवार सुबह से ही राजधानी देहरादून समेत प्रदेश के कई इलाकों में सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए सुबह से ही कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक, राज्य के कुछ इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसके चलते उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग और देहरादून के पर्वतीय इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावना है। हालांकि, मौसम का बदला मिजाज सिर्फ 48 घंटे तक ही देखने को मिलेगा। 31 दिसंबर को पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से ठंड का असर कम होगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular