Homeउत्तराखण्डउत्तरकाशीबाजार बंद कर सड़कों पर उतरे व्यापारी, धर्मांतरण के विरोध में किया धरना...

बाजार बंद कर सड़कों पर उतरे व्यापारी, धर्मांतरण के विरोध में किया धरना प्रदर्शन।

उत्तरकाशी/पुरोला – धर्मांतरण मामले के विरोध में सोमवार को पुरोला नगर व्यापार मंडल की ओर से क्षेत्र में बाजार बंद रखा गया। इस दौरान सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। वहीं, व्यापारियों ने सड़कों पर उतरकर धरना प्रर्शन किया। प्रदर्शन में विभिन्न हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।


कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस भी निकाला। साथ ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। उन्होने ग्रामीणों सहित कवरेज करने गए मीडिया कर्मियों पर मुकदमे दर्ज करने का विरोध भी किया। प्रदर्शनकारियों ने मांगे पूरी न होने पर रवांई घाटी में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।

व्यापार मंडल के अध्यक्ष बृजमोहन चौहान ने कहा कि कुछ बाहरी लोगों द्वारा गरीबों को लालच देकर धर्मांतरण किया जा रहा है। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी तहसील में धरना देंगे और सीएम धामी को ज्ञापन भेजा जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments