Homeराज्यउत्तराखण्डदो दिवसीय प्रवास पर आज देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ परियोजनाओं का...

दो दिवसीय प्रवास पर आज देहरादून पहुंचेंगी राष्ट्रपति मुर्मू, नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी।

देहरादून – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज बृहस्पतिवार को दो दिवसीय प्रवास पर देहरादून पहुंचेंगी। उनके स्वागत की तैयारियां पूरी हो गई हैं। उनके आगमन के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहेंगे। राष्ट्रपति नौ परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण भी करेंगी।

राष्ट्रपति दोपहर बाद जौलीग्रांट स्थित देहरादून एयरपोर्ट उतरेंगी। यहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका अभिवादन करेंगे।

यहां से वह हेलीकॉप्टर से जीटीसी हेलीपैड पहुंचेंगी और राजभवन के लिए रवाना होंगी। शाम साढ़े छह बजे उनका मुख्यमंत्री आवास पर आगमन होगा। यहां उनके नागरिक अभिनंदन के साथ ही एक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनका स्वागत करेंगे। इस दौरान राष्ट्रपति उपस्थित अतिथियों को संबोधित भी करेंगी। वहीं, विकास से संबंधित एक डाक्यूमेंट्री भी दिखाई जाएगी। उनका रात्रि प्रवास राजभवन में होगा।

शुक्रवार को राष्ट्रपति राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी। मसूरी स्थित लाल बहादुर राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां से वह दोपहर दो बजे देहरादून लौटेंगी। शाम चार बजे वह दून विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। जिसके बाद दिल्ली रवाना हो जाएंगी।

इन परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगी :

1. 4.5 मेगावाट की काली गंगा दो।
2. 132/33 केवी सब स्टेशन हरिद्वार।
3. सोबन सिंह जीना राजकीय मेडिकल साइंस और रिसर्च इंस्टीट्यूट, अल्मोड़ा।

 

इन परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगी :
1. चीला पावर हाउस के ऊर्जा विभाग में आरएमयू की स्थापना।
2. मंगलौर में सब स्टेशन।
3. देहरादून में भूमिगत एचटी व एलटी बिजली की लाइन नेटवर्क।
4. स्मार्ट सिटी के तहत ग्रीन बिल्डिंग कार्यालय परिसर।
5. राजकीय पॉलिटेक्टिक कॉलेज नरेंद्रनगर में दूसरे चरण के निर्माण कार्य।
6. टनकपुर बस टर्मिनल।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular