Homeराज्यउत्तराखण्डराष्ट्रपति दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा...

राष्ट्रपति दौरे को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश।

देहरादून –  देश के राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जनपद में भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिलाधिकारी  सोनिका ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में व्यवस्थाओं में नियुक्त किए गए मजिस्टेªट, नोडल, लाईजनिंग आफिसर एवं विभिन्न व्यवस्थाओं में तैनात संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए उनके दायित्वों के सम्बन्ध में ब्रीफ किया।

उन्होंने अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का सक्रियता से निर्वहन करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि वीवीआईपी ड्यूटी में किसी प्रकार की लापरवाही के लिए कोई स्थान नहीं है इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों को भली भांति समझते हुए उनका निर्वहन करेंगे। कहा कि अधिकारियों की जिन स्थानों पर ड्यूटी लगाई गई है वह अपने ड्यूटी स्थल का निरीक्षण कर लें तथा आपसी समन्वय करते विभिन्न व्यवस्थाएं संपादित कराएं।

उन्होंने सभी अधिकारियों को ड्यूटी के संबंध में विस्तारपूर्वक ब्रीफिंग करते हुए दायित्वों की जानकारी दी। साथ ही निर्देशित किया कि महामहिम राष्ट्रपति के साथ आए अधिकारियों के साथ नियुक्त लाईजन अधिकारियों के साथ समन्वय करते हुए कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाये। उन्होंने सफाई, सड़क, विद्युत, पेयजल आपूर्ति, सौन्दर्यीकरण, कनैक्टिविटी दूरसंचार आदि व्यवस्थाओं से जुड़े विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने कार्यों को सफलतापूर्वक समय रहते पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular