Homeराज्यउत्तराखण्डब्रेकिंग: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से नारी शक्ति स्वरूपा महिला प्रदेश संगठन...

ब्रेकिंग: विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी से नारी शक्ति स्वरूपा महिला प्रदेश संगठन के प्रतिनिधि मंडल ने की मुलाकात।

देहरादून – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण के शासकीय आवास पर आज नारी शक्ति स्वरूपा महिला प्रदेश संगठन उत्तराखंड के महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल मिला।

प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष से महिला स्वयं सहायता समूह के रोजगार हेतु एक ज्ञापन दिया जिस पर विधानसभा अध्यक्ष ने उनको अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया।

महिला प्रतिनिधि मंडल जिसमें अध्यक्ष गीता मौर्य, कोषाध्यक्ष कोमल देवी, सचिव रीता नेगी, नीलम नेगी, गीता नेगी, लक्ष्मी रावत, इंदिरा टम्टा, मीना बिष्ट, शिक्षा राणा आदि उपस्थित थे, ने विधानसभा अध्यक्ष का शीतकालीन सत्र के सफल संचालन के लिए तथा उत्तराखंड लोक सेवा (महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम 2022 विधेयक के सर्वसम्मति से पारित होने की शुभकामनाएं दी।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular