Homeराज्यउत्तराखण्डनए साल के जश्न को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, देहरादून डीएम...

नए साल के जश्न को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, देहरादून डीएम ने आम जन से मांग सहयोग।

देहरादून/मसूरी – मसूरी में आगामी नए साल के जश्न और पर्यटन सीजन को देखते हुए जिलाधिकारी देहरादून सोनिका सिंह द्वारा मसूरी में एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे द्वारा किए तैयार किए गए प्लान की समीक्षा की गई। इस दौरान जिलाधिकारी देहरादून में मसूरी के सभी स्टेकहोल्डर से जिला प्रशासन और पुलिस का मसूरी मालरोड और पर्यटन स्थलों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिये सहयोग करने की अपील की।

जिलाधिकारी ने कहा कि मसूरी की व्यवस्था को सुधारने के लिए आमजन की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई भी योजना बिना जन सहभागिता के सफल नहीं हो सकती है। उन्होंने बताया कि मसूरी माल रोड को व्यवस्थित करने के लिए मसूरी में मसूरी माल रोड में किसी प्रकार की टैक्सी के प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मालरोड मेें टैक्सी स्कूटी के संचालन की अनुमति नहीं होगी। माल रोड में किसी प्रकार के वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि मालरोड में प्रतिबंधित समय पर कैमल बैक रोड को वैकल्पिक मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा वह कैमल बैक रोड में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग नहीं होगी। मालरोड में प्रतिबंधित समय के लियेमालरोड के सभी लिंक रोड बैरियर के माध्यम सें पूर्णतः बंद किये जायेगे। माल रोड के दोनों बैरियरों पर  एकत्रित किए जाने वाले प्रवेश शुल्क को एकत्रित करने के लिये मालरोड के अंदर 100 मीटर के लगभग कलेंक्टीग काउंटर बनाया जायेगा। जिससे कि बैरियर पर लगने वाले जाम से निजात मिल सके।

उन्होंने बताया कि माल रोड की खूबसूरती को बनाए जाने को लेकर माल रोड में एमडीडीए द्वारा एंटीक पोल और हवा घरों में एंटीक लाइटों की व्यवस्था की जा रही है। मसूरी लाल टिब्बा को व्यवस्थित किये जाने को लेकर पर्यटकों के लिये  मलिंगार से लाल टिब्बा के लिये वॉल्कवे जोन किया जाना का प्रस्ताव स्थानीय लोगों के द्वारा दिया गया है जिसको लेकर जल्द छावनी परिषद के अधिकारियों और दोनों स्टैंड में 10 से ज्यादा टैक्सी नहीं रखते वह अन्य टैक्सी को मसूरी किक्रेंग पेट्रोल पम्प के पास पार्क करेगे। जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देश दिये कि दोनों टैक्सी स्टैंड में खड़ी होने वाली टैक्सियों से 200 रुपये प्रति वाहन पार्किंग शुल्क लेना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने माल रोड के व्यापारियों से आग्रह किया गया कि वह दुकान के बाहर किसी प्रकार का अतिक्रमण ना करें। उन्होंने कहा कि माल रोड पर अक्सर देखा जा रहा है कि लोग सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दे रहे हैं जो किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे उन्होंने पुलिस को निर्देश दिये कि मसूरी की मालरोड की व्प्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए बनाए गए प्लान को सख्ती से लागू करें जिससे मसूरी आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर हर हाल पर कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ट्रैफिक अक्षय कोंडे ने कहा कि मसूरी में यातायात व्यवस्था और बेहतर किये जाने को लेकर उनके द्वारा प्लान तैयार किया गया है जिस पर मसूरी के सभी स्टेकहोल्डर्स की सहयोग की अपेक्षा की गई है उन्होने कहा कि मसूरी में व्यवस्था को सुधारने के लिए कड़े कदम उठाने होगे जिसको लेकर पुलिस द्वारा एक्शन प्लान तैयार कर लिया गया है और उनकी पूरी उम्मीद है कि  एक्शन  प्लान लागू होने के बाद मालरोड और मसूरी की यातायात व्यवास्था में सुधार देखने को मिलेगे।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular