Homeराज्यउत्तराखण्डकड़ाके की ठंड में जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से...

कड़ाके की ठंड में जवानों के छूटे पसीने, शवों को खाई से निकलना हुआ मुश्किल, देखिए…

चमोली/जोशीमठ – उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के उर्गम घाटी में निर्माणाधीन उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर शुक्रवार को पल्ला गांव के समीप मैक्स करीब 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इसमें सवार 12 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 10 सीटर वाहन में 17 लोग सवार थे। जान बचाने के लिए खाई की ओर सरकते वाहन से कूदे तीन लोग घायल हो गए।

वहीं वाहन को रोकने के लिए टायर में पत्थर लगाने उतरे दो लोग बाल-बाल बच गए। वाहन दुर्घटना में मृतकों के शव खाई से निकालने के लिए एनडीआरएफ के 15 जवान और एसडीआरएफ की दो टुकड़ी यानी 16 जवानों को तैनात किया गया। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बावजूद खाई से शवों को निकालने के लिए रेस्क्यू में लगे जवानों के पसीने छूट गए। साथ ही जहां हादसा हुआ वहां खड़ी चढ़ाई है जिससे रेस्क्यू में दिक्कतें आ रही हैं।

क्षेत्र में लचर संचार व्यवस्था भी रेस्क्यू में बाधा बन रही है। जिस स्थान पर वाहन दुर्घटना हुई है वहां गहरी खाई होने और अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में जवानों को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह रही कि रात नौ बजे तक सिर्फ तीन शवों को ही खाई से निकाल कर सड़क तक लाया गया।

पुलिस की ओर से सड़क से लेकर खाई में तीन ऑस्कर लाइटें लगाई गई हैं जिसकी रोशनी में जवानों ने रस्सी के सहारे शवों को निकाला और सड़क तक लेकर आए। साथ ही क्षेत्र में लचर संचार सेवा ने भी परेशानी खड़ी की।
यहां फोन नहीं लगने से हादसे के संबंध में जानकारी नहीं मिल पा रही है। साथ ही पुलिस भी मदद के लिए अपने विभागीय अधिकारियों से संपर्क नहीं कर पा रही है।
डीएम हिमांशु खुराना ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम मौके पर ही किया जाएगा और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। एनडीआरएफऔर एसडीआरएफ के जवान खाई से रेस्क्यू ऑपरेशन में लगे हैं। वाहन दुर्घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहेगा।
Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular