नैनीताल/हल्द्वानी – हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की समीक्षा बैठक से पहले कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराज होकर समीक्षा बैठक से पहले ही सर्किट हाउस काठगोदाम से बाहर निकल गए।
इस दौरान कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदयेश के समर्थकों ने सड़क पर बैठकर प्रशासन पर बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम करने का लगाया आरोप। कांग्रेस विधायक सुमित हृदेश की पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक हुई।
आनन-फानन में पहुंचे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कांग्रेस विधायक को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने और सड़क पर धरना देने बैठ गये। कांग्रेस विधायक सुमित ह्रदेश ने कहा की वह मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी बात कहेंगे और अपना विरोध दर्ज कराएंगे।
लेकिन जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला सर्किट हाउस के अंदर आया मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात नहीं की और सीधे व सर्किट हाउस में मीटिंग करने चले गए। ऐसे में कांग्रेस विधायक और कार्यकर्ता नाराज हुए और मुख्यमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे।