मुख्यमंत्री धामी ने नेपाल सीमा पर शारदा घाट का किया निरीक्षण, जलभराव को रोकने हेतु सर्वे प्लान का भी लिया जायजा।

चम्पावत – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के टनकपुर स्थित नव योग ग्राम में आयोजित योग कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लिया। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने टनकपुर से लगी नेपाल सीमा पर शारदा घाट टनकपुर का निरीक्षण किया एवं वहां जलभराव को रोकने हेतु बनाए जा रहे हैं सर्वे प्लान का भी जायजा लिया।

जिसके बाद मुख्यमंत्री धामी टनकपुर के मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय परिसर में आयोजित जनता दरबार में पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों की जन समस्याओं को सुना एवं उनके निराकरण हेतु निर्देश जारी किए।

जनता दरबार के बाद मुख्यमंत्री टनकपुर स्टेडियम में बने हेलीपैड के लिए रवाना हो गए जहां से मुख्यमंत्री हल्द्वानी के लिए प्रस्थान करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here