Homeराज्यउत्तराखण्डबैंक ऑफ महाराष्ट्र ने देहरादून में खोली अपनी 52वीं शाखा, वित्त मंत्री...

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने देहरादून में खोली अपनी 52वीं शाखा, वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने किया उद्घाटन।

देहरादून – बैंक ऑफ महाराष्ट्र (राष्ट्रीय बैंक) ने नोएडा जोन के भीतर जनपद देहरादून में अपनी 52वीं शाखा खोली। जिसका उद्घाटन सूबे के वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल और विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया।

52वीं शाखा का उद्घाटन कर मंत्री डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र देश के अग्रणीय बैंकों में शुमार है। यह बैंक अपने सामाजिक दायित्वों का भली-भांति निर्वहन कर रहा है। बैंक ग्राहकों को सुविधा प्रदान करने के लिए निरंतर प्रगतिशील है और अधिक से अधिक बैंक की शाखाओं का विस्तार कर रहा है। जिससे लोग लाभान्वित हो रहे हैं, जो कि सराहनीय कार्य है।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान में देश व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से बैंक लोगो को लाभान्वित कर रहे है। आज का समय डिजिटल ट्रांजैक्शन का है और भारत वर्तमान में तेजी से डिजिटलाइजेशन की ओर बढ़ रहा है, आज भारत में लगभग 40 प्रतिशत ट्रांजैक्शन डिजीटली हो रहा है। डॉ अग्रवाल ने कहा कि भविष्य में ग्राहकों को और बेहतर बैंकिंग सेवा मिलेगी। आज सरकार डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों के खाते में धनराशि जमा कर रही है जिससे बिचौलिए खत्म होते जा रहे है। उन्होने कहा कि सरकार प्रत्येक क्षेत्र में विकास कार्य कर रही है और दूरस्थ क्षेत्र में पंक्ति पर खड़े अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं को पहुंचा रही है।

इस मौके पर विधायक धर्मपुर विनोद चमोली ने कहा कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की स्थापना ग्राहकों के हितों को ध्यान में रखते हुए ‘‘एक परिवार एक बैंक’’ उद्देश्य के साथ 16 सितंबर 1935 को की गई थी। उसका आज तक बैंक की ओर से निर्वहन किया जा रहा है।

इस मौके पर बैंक ऑफ महाराष्ट्र के उप महाप्रबंधक विक्रम त्रिपाठी ने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने नोएडा जोन में यह 52वीं शाखा, जबकि उत्तराखंड में यह 9वीं शाखा खोली है। वर्तमान में गढ़वाल मंडल में सात जबकि कुमाऊं मंडल में 2 शाखायें है।

बताया कि पूरे देशभर में बैंक ऑफ महाराष्ट्र की पूरे देशभर में दो हजार 220 शाखायें विद्यमान हैं। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन  द्वारा बेस्ट पब्लिक सेक्टर बैंक नंबर वन का अवॉर्ड दिया गया है। बताया कि उत्तराखंड के प्रत्येक जनपद में जल्द बैंक की शाखाएं खोली जाएंगी। इसका जोनल ऑफिस जल्द देहरादून में खोला जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular