Homeराज्यउत्तराखण्डराज्य सरकार ने प्रदेश के पशुपालकों को दी बड़ी सौगात, मोबाइल पशु...

राज्य सरकार ने प्रदेश के पशुपालकों को दी बड़ी सौगात, मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की करी शुरुआत।

देहरादून – प्रदेश के पशुपालकों को राज्य सरकार ने बड़ी सौगात दी है। उत्तराखंड सरकार ने आज मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई की शुरुआत की है।

जिसके माध्यम से दूरस्थ इलाकों में भी अब इन चिकित्सा इकाइयों के जरिए पशुओं का इलाज हो सकेगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 1962 भी जारी किया गया है।

इस मौके पर गोट वैली, नाबार्ड (आरआईडीएफ) राष्ट्रीय गोकुल मिशन और एनसीडीसी के अंतर्गत कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान ने कहा कि यह प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगी।

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन चिकित्सा इकाइयों के जरिए जो पशुधन को हानि होती है उस पर काफी हद तक अंकुश लग सकेगा और दूरस्थ इलाकों में पशुओं का उपचार हो सकेगा।

कार्यक्रम में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा भी मौजूद रहे। बता दे कि पहले चरण में 60 चिकित्सा इकाइयों को प्रदेश के 13 जिलों में भेजा जा रहा है जबकि दूसरी खेप में 60 और चिकित्सा इकाइयों को भी भेजा जाएगा।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular