Friday, March 6, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड मौसम बदला लेकिन पेयजल संकट बरकरार, शहर में टैकरों से की जा...

मौसम बदला लेकिन पेयजल संकट बरकरार, शहर में टैकरों से की जा रही पेयजल आपूर्ति।

नैनीताल/हल्द्वानी – सर्दिया शुरू हो चुकी हैं लेकिन अभी भी पेयजल संकट अभी भी गहरा रहा है। हल्द्वानी मे बीते दिनों ट्यूबवेल खराब होने से हल्द्वानी शहर क़े कई इलाकों मे पेयजल संकट गहरा गया है।

शहर मे कई जगह टैकरों से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। कई जगह तो हालात इतने खराब हैं की लोग खुद जल संस्थान आकर साइकिल, बाइक और रिक्शे से पानी ढोने पर मजबूर हो गये हैं।

जिन जगहों मे पेयजल किल्ल्त हो गयी है उन जगहों क़े लोग ऑटो रिक्शे और बाइक मे पानी की बाल्टी ले जाकर गुजारा कर रहे हैं। पेयजल क़े अधीक्षण अभियंता बताते हैं की 3-4 ट्यूबवेलों में खराबी की वजह से पेयजल आपूर्ति चरमरा गई हैं।

दूसरी वजह यह भी है कि पे जल संस्थान को गोला नदी से फिल्टर प्लांट को आने वाली सप्लाई की जगह में सफाई और मरम्मत करना पड़ा, लिहाजा फिल्टर प्लांट को पानी की सप्लाई 3 से 4 घंटे नहीं हो सकी। हल्द्वानी शहर में पानी की सप्लाई ठप हो गई। ट्यूबवेल को ठीक करने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले दिनों में अब पेयजल की दिक्कत नहीं होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2