Homeराज्यउत्तराखण्डनेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चमोली जिले का किया दौरा, कार्यकर्ताओं ने...

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने चमोली जिले का किया दौरा, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत।

चमोली/कर्णप्रयाग – मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य चमोली जनपद के भ्रमण पर पहुँचें। गौचर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया गया।

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता करते हुए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी चमोली जनपद में बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। आगामी विधानसभा सत्र को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की प्रतिर्पधा है कि शीतकालीन विधानसभा सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी भराड़ीसैंण में ही आयोजित किया जाए।

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए तैयारियो में जुटी हुई हैं। कांग्रेस पार्टी द्वारा एक के बाद एक बैठक आयोजित की जा रही है। कहा कि प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार आज दबाव में है। उनके लोग वर्तमान की आपराधिक घटनाओं में संलिप्त है। जिनको बचाने का उनका पूरा प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश में दिन प्रतिदिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही है। शासन प्रशासन इन पर लगाम लगाने में असमर्थ है। अंकिता हत्याकांड में आज तक वीआईपी का खुलासा नही हो पाया है, चमोली के देवाल में अनुसूचित जाति की 22 वर्षीय पिंकी के हत्यारों को पुलिस एक साल बाद भी नही पकड़ पाई है। शासन प्रशासन मूक बना हुआ है। यूकेएसएसएससी मामले में सरकार एक ओर से आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कर रही है वही दूसरे ओर से लगातार एक के बाद एक लोगो की जमानत हो रही है। वे लगातार सीबीआई से इसकी जांच की मांग कर रहे है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular