
देहरादून …- दीपोत्सव पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बलबीर रोड स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे,,,, जहां सीएम ने पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली के लिए कामना की,,,, इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कैबिनेट मंत्री धनसिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मीडिया से मुखातिब मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दीप के इस पावन पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं दी है,,, साथ ही मुख्यमंत्री ने दिवाली के इस पावन अवसर पर कहा कि हर क्षेत्र में उजाला पहुंचे इसके लिए कामना करते है।। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी प्रदेशवासियों को दीपोत्सव पर बधाई दी है।।