नैनीताल/हल्द्वानी – भाजपा प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा आज विरोध प्रदर्शन के रूप में फूटा।
हल्द्वानी के बुद्ध पार्क में आज कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका।
कांग्रेस कार्यकर्ता दुष्यंत गौतम द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की गई अनर्गल बयानबाजी से आक्रोशित थे। उन्होंने कहा कि पार्टी इस तरह के अनर्गल बयानबाजी को बर्दाश्त नहीं करेगी और भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम का कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में विरोध करेगी।



