Homeराज्यउत्तराखण्डभाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी मीडिया व सोशल मीडिया...

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी मीडिया व सोशल मीडिया टीम का किया मार्गदर्शन…

देहरादून .., भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने पार्टी मीडिया व सोशल मीडिया टीम को मार्गदर्शन देते हुए केंद्र व राज्य सरकार के विकास कामों की जानकारी बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया । इस मौके पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज उन तमाम धर्मिक व सांस्कृतिक पहचान के स्थलों के पुनर्निर्माण व प्राचीन वैभव की पुनर्स्थापना के ऐतिहासिक कार्य में जुटे है जिन्हें आक्रांताओं के हाथों नुकसान पहुंचाया गया था ।

बलबीर रोड़ स्थित पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आयोजित प्रदेश मीडिया व सोशल मीडिया की इस बैठक में विजयवर्गीय ने प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की । इस अवसर पर उन्होंने पार्टी के मीडिया संबंधित कार्यकलापों की जानकारी लेते हुए सभी प्रतिभागियों को आवश्यक निर्देश दिए । उन्होंने कहा, हमारा प्रयास होना चाहिए कि केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे, जिसके लिए मीडिया व सोशल टीम की भूमिका बेहद अहम हो जाती है । राष्ट्रीय महामंत्री ने जोर देते हुए कहा कि देश के चहुमुखी विकास से अलग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान को भव्य रूप में पुनर्स्थापित करने में जुटे हैं, जिसके लिए केदारनाथ पुनर्निर्माण, उज्जैन महाकाल कॉरिडोर निर्माण, अयोध्या में श्री राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर जैसे अब तक 9 विश्वव्यापी धार्मिक पहचान रखने वाले स्थलों पर युद्धस्तर पर काम जारी है । उन्होंने कहा हम सभी भाग्यशाली हैं कि अपने आचार, व्यवहार व संस्कार में देश की धार्मिक व सांस्कृतिक पहचान परिलक्षित करने वाला नेतृत्व पीएम मोदी के रूप में हमे मिला है ।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular