Tuesday, March 3, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत की मांग को लेकर ग्राम प्रधान ने जिला...

प्राथमिक विद्यालय की मरम्मत की मांग को लेकर ग्राम प्रधान ने जिला शिक्षा अधिकारी से की मुलाकात।

पौड़ी – कल्जीखाल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय पल्ली के मरम्मत की मांग को लेकर ग्राम प्रधान ने जिला शिक्षा अधिकारी से मुलाकात की।

ग्राम प्रधान पल्ली जयवीर सिंह रावत ने कहा कि प्राथमिक विद्यालय की हालत बद से बदतर होती जा रही है और कभी भी बड़ा हादसा घट सकता है। उनके द्वारा बीडीसी बैठक में भी इस बात को प्रमुखता से रखा गया था लेकिन अभी तक कोई समाधान निकल कर नहीं आया है और अब उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा से आग्रह किया है कि कोई अप्रिय घटना घटने से पहले इस विद्यालय की मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाए।

वहीं जिला शिक्षा अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि प्राथमिकता के तौर पर जल्द से जल्द इस विद्यालय के मरम्मत का कार्य शुरू करवाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2