नैनीताल/हल्द्वानी – उधम सिंह नगर जिले के जसपुर में हुए गोलीकांड की केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने निंदा की है। उन्होंने डीएम उधम सिंह नगर और एसएसपी उधम सिंह नगर को आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
अजय भट्ट ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष रूप से जांच होगी और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अजय भट्ट ने कहा कि इस पूरे घटनाक्रम को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भी बातचीत की है और उन्होंने भरोसा दिलाया है कि इस पूरे घटनाक्रम के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।



