Homeराज्यउत्तराखण्डखाई में गिरी कार, कार सवारों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ रेस्क्यू...

खाई में गिरी कार, कार सवारों के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम।

टिहरी/ब्यासी – कल देर रात्रि एसडीआरएफ को पुलिस चौकी ब्यासी द्वारा सूचित किया गया कि गूलर के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है जिसके रेस्क्यू हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।

सूचना मिलते ही HC सुरेश प्रसाद के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के घटनास्थल के लिए रवाना हुई।  वाहन (UK07 DS 8486) पौड़ी से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, ब्यासी और शिवपुरी के बीच मे गूलर पुल के पास उक्त वाहन अनियंत्रित होने से मुख्य मार्ग से पलट कर लगभग 20 मीटर नीचे खाई में पेड़ पर फंस गया। वाहन में तीन लोग सवार थे, जो घायल व घबराये हुए थे।

एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम द्वारा रात्रि के घनघोर अंधेरे व अत्यधिक विषम परिस्थितियों में सावधानीपूर्वक रोप के माध्यम से घायलों तक पहुँच बनाई, तीनों को सुरक्षित बाहर निकाल कर एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular