8 माह से नहीं मिला वेतन, कार्य बहिष्कार कर धरने पर बैठे राजा जी टाइगर रिजर्व के कर्मचारी।

देहरादून/डोईवाला – राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क के लगभग 250 कर्मचारी पिछले 5 दिनों से कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं।

कर्मचारियों की मांग है कि आउट सोर्स कंपनी के ठेकेदारों द्वारा उनका शोषण किया जा रहा है। ठेकेदार द्वारा पिछले 8 महीने से वेतन ना मिलने से कर्मचारी परेशान है। कर्मचारियों की मांग है कि ठेकेदारी प्रथा बंद करके उन्हें उपनल के माध्यम से परमानेंट किया जाये या पार्क द्वारा परमानेंट किया जाए।

कर्मचारियो का कहना हैं की 10, 12 सालो से जो कर्मचारी कार्यरत हैं, उन्हें भी परमानेंट नहीं किया जा रहा जबकि हम लोगों से दिन रात पुरे महीने काम कराया जाता हैं और वेतन 26 दिन का दिया जाता हैं। ईएसआई का पैसा कटता हैं पर ईएसआई कार्ड तक कई कर्मचारियों के नहीं बने हैं। हमारी मांगे जब तक नहीं मानी जाती हम कार्य बहिष्कार पर रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here