Homeराज्यउत्तराखण्डकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी नैतिकता और मानवता की मिसाल, अपने...

कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी नैतिकता और मानवता की मिसाल, अपने काफिले के रोक घायल गाय का कराया उपचार।

उधम सिंह नगर/सितारगंज – सितारगंज बीजेपी से विधायक उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री ने मानवता और नैतिकता की मिसाल पेश करते हुए रास्ते में घायल गाय को देख अपना काफिला रोक डॉक्टरों की टीम बुलाकर उपचार करवाया।

उत्तराखंड सरकार में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा अपनी विधानसभा सितारगंज दौरे के दौरान साधु नगर की और अपने काफिले के साथ जा रहे। मंत्री सौरभ बहुगुणा की नजर बदहोश गाय में पड़ी तो मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तत्काल अपना काफिला रुकवाया और बदहोश पड़ी गाय को सहयोगियों की मदद से पानी पिला कर डॉक्टरों की टीम को तत्काल मौके पर बुलाई और उपचार करवाया।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने  मानवता और नैतिकता की मिसाल पेश करते हुए अपने निजी काम को छोड़कर बेजुबान पशु का इलाज ज्यादा जरूरी समझा। तुरंत उपचार की वजह से बेजुबान गाय की जान बच गई।

गौरतलब है कि आज की तेज रफ्तार जिंदगी में जहां सभी अपने अपने जीवन को जीने में लगे हैं। वहीं भारतीय जनता पार्टी कैबिनेट मंत्री ने इस तरह बेजुबान पशु का तुरंत उपचार कर लोगों के लिए एक मिसाल बनने का काम किया है।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular