देहरादून – राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने सभी प्रदेशवासियों को ‘‘दशहरा’’ पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
राज्यपाल ने कहा है कि विजयदशमी का पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह पर्व हम सभी को अपने अंदर की बुराईयों को त्याग कर मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है साथ ही हमें याद कराता है कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है। उन्होंने कहा की यह पर्व मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन चरित्र से सीख लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा भी देता है। राज्यपाल ने कहा कि हम इस पर्व को आपसी भाई-चारा, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनायें।