Homeराज्यउत्तराखण्डआंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट पर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को...

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट पर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन।

पौड़ी – आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने कलेक्ट्रेट के समीप एकत्र होकर अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही शहर के मुख्य बाजारों से रैली निकालकर प्रदर्शन करते हुए अंकिता हत्याकांड के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की गई।

वही आंगनबाड़ी संगठन की प्रांतीय संगठन मंत्री मीनाक्षी रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार जल्द से जल्द फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से आरोपियों को फांसी दिलाने का काम करें।

वही सोहन सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड की जनता अभी संतुष्ट नहीं है। जब तक अपराधियों को फांसी नहीं दी जाती तब तक कोई भी व्यक्ति संतुष्ट नहीं हो सकता।

उन्होंने कहा कि सरकार से मांग करते हैं कि जल्द से जल्द ऐसे अपराधियों को फांसी की सजा सुनाई जाए

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular