Homeउत्तराखण्डअल्मोड़ाबिग ब्रेकिंग: विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, दस हजार रुपए रिश्वत लेते...

बिग ब्रेकिंग: विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, दस हजार रुपए रिश्वत लेते कानूनगो को रंगे हाथ किया गिरफ्तार।

अल्मोड़ा – राज्य में सरकार जीरो टोलरेंस की नीति को अपनाते हुए आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी खुद कई बार इस बारे में बात कर चुके हैं। मगर फिर भी प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले कहीं ना कहीं से सामने आ ही जाते हैं। रिश्वतखोरी गरीब तबके के आदमी को तो आर्थिक रूप के साथ साथ मानसिक रूप से भी परेशान करती है।

इस बार कुमाऊं से एक गंभीर मामला सामने आया है। कुमाऊं की विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल अल्मोड़ा के सल्ट तहसील से भ्रष्टाचारी कानूनगो को दस हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एसपी विजिलेंस प्रह्लाद नारायण मीणा के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है। बता दें कि विजिलेंस ने भ्रष्टाचारी कानूनगो को गिरफ्तार कर लिया है। गौरतलब है कि हाल ही में विजिलेंस ने हल्द्वानी में रजिस्टार कानूनगो को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था।

Vision Desk 3
Vision Desk 3http://vision2020news.com/
उत्तराखंड ताज़ा समाचार - Vision 2020 News gives you the Latest News, Breaking News in Hindi.Uttarakhand News, Dehradun News, Latest News, daily news, headlines, sports, entertainment and business from Uttarakhand, India.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular