देहरादून/मसूरी – मसूरी में अंकिता भंडारी हत्याकांड को लेकर लगातार आक्रोश है, जिसको लेकर विभिन्न संगठनों द्वारा मसूरी में कैंडल मार्च कर अंकिता भंडारी के कातिलों को फांसी की सजा देने के साथ अंकिता भंडारी के परिवार को सरकार द्वारा आर्थिक मदद और एक व्यक्ति को नौकरी देने की मांग की जा रही है।
मसूरी में अखिल भारतीय अनुसूचित जाति युवजन समाज संगठन के पदाधिकारियों ने मसूरी पिक्चर पैलेस चौक पर एकत्रित हुए और मोमबत्ती जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव माधुरी टम्टा ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दे रही है परंतु प्रदेश में बेटी सुरक्षित नहीं है। आज बेटिया घर से बाहर निकलने में डर रही है क्योंकि अभी समाज में कुछ ऐसे असामाजिक तत्व है जो बेटियों से छेडछाड कर मौत के घाट उतार रहे हैं। उन्होंने सरकार से ऐसे लोगों ने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर तत्काल फांसी पर लटकाने की मांग की है। वहीं अंकिता भंडारी के परिवार को ₹2 करोड की आर्थिक सहायता के साथ परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। दूसरी ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा मसूरी के शहीद स्थल पर मोमबत्ती जलाकर अंकिता भंडारी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की सरकार के द्वारा आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की गई है परंतु राजस्व विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण अंकिता भंडारी हत्याकांड का खुलासा काफी देरी से हुआ है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड में लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ अंकिता भंडारी के परिवार को आर्थिक रूप से मदद करने के साथ सरकारी नौकरी देने की मांग की है। वही अंकिता भंडारी के दोषियों को तत्काल फांसी पर लटकाने की मांग की है।



