Thursday, March 12, 2026
Home राज्य उत्तराखण्ड खटीमा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई मौत, दो...

खटीमा में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई मौत, दो घायल।

उधम सिंह नगर/खटीमा – खटीमा के ग्रामीण क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला की हुई मौत, वहीं दो अन्य महिलाएं बुरी तरह घायल हुई। आकाशीय बिजली गिरने से घायल दोनों महिलाओं का खटीमा उप जिला चिकित्सालय में चल रहा है इलाज।

उधम सिंह नगर जनपद के सीमा क्षेत्र खटीमा में एक दुखद हादसा सामने आया। जब बिजली गिरने से एक महिला हरगेश देवी उम्र 40 वर्ष की मौत हो गई और दो अन्य महिलाएं घायल हो गई। आकाशीय बिजली गिरने से घायल हुई दोनों महिलाओं का खटीमा उप जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा है।

पीड़ित के परिजनों ने बताया कि नदना गांव की थारू जनजाति की महिला अपनी बेटी निशा और बहू प्रियांशी के साथ श्रीपुर बिछुआ गांव में रिश्तेदारी में हुए नामकरण में गई थी। वहां से देर शाम जब भी तीनों स्कूटी से वापस आ रही थी। तभी रास्ते में तेज बारिश होने लगी तो उन्होंने एक स्थान पर स्कूटी रोक ली। अचानक अकाशीय बिजली उनके ऊपर गिरी, जिससे महिला वहीं पर अचेत होकर गिर गई, जबकी बेटी और बहू गंभीर रूप से घायल हो गई।

जिन्हें स्थानीय लोगों द्वारा उप जिला चिकित्सालय खटीमा में इलाज हेतु भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया गया और मृतका नरगेश की बेटी और बहू का डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Ad 1 Ad 2